रायपुर

इंडस्ट्रियल ग्लोबल के दक्षिण एशिया वेबीनार में बचेली किरंदुल के प्रतिनिधि हुए शामिल
18-Jun-2021 7:49 PM
इंडस्ट्रियल ग्लोबल के दक्षिण एशिया वेबीनार में बचेली किरंदुल के प्रतिनिधि हुए शामिल

बचेली/किरंदुल, 18 जून। इंडस्ट्रियल ग्लोबल यूनियन द्वारा आयोजित स्वास्थ्य और सुरक्षा पर दक्षिण एशिया वेबीनार में मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) की बचेली शाखा के श्री तोमनश्री, रंजीत परीक्षा, दीनानाथ तिवारी तथा किरंदुल शाखा के अरविंद गुप्ता ने हिस्सा लिया। इस वेबीनार में दक्षिण एशियाई देशों के 120 ट्रेड यूनियन कार्यकर्ता और अंतरराष्ट्रीय श्रमिक संगठन और इंडस्ट्रियल ग्लोबल यूनियन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैलाडीला क्षेत्र से इंटक के सदस्यों को नामित करने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश अध्यक्ष का आभार जताया।

ज्ञात हो कि इंडस्ट्रियल ग्लोबल का मुख्यालय जिनेवा में है और यह खनन, ऊर्जा और विनिर्माण क्षेत्रों में 140 देशों के 50 मिलियन श्रमिकों का प्रतिनिधित्व करता है और दुनिया भर में बेहतर कामकाजी परिस्थितियों और ट्रेड यूनियन अधिकारों के लिए लड़ाई लडऩे वाली एक वैश्विक ताकत है।  मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष अभय  सिंह,  महामंत्री आशीष यादव, ए.के.सिंह, देवाशीष पॉल, पी.एल.साहू., पूरन सिंह जायसवाल, दिलीप सिंह, बी.एल.तारम, एल. रमेश, पुष्पलता साहू,  चंद्रकुमार मंडावी, युवा इंटक के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार व अन्य ने बचेली एवं किरंदुल से इंटक के सदस्यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में नामित किये जाने के लिए इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष  डॉ. जी. संजीवा रेड्डी और राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है।

तथा आशा व्यक्त की है कि भविष्य में भी बैलाडीला के श्रमिकों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news