रायपुर

राहुल के जन्मदिन पर गरीबों को मिठाई-राशन बटा
19-Jun-2021 6:34 PM
राहुल के जन्मदिन पर गरीबों को मिठाई-राशन बटा

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी बधाई
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 जून।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन पर शनिवार को कांग्रेसजनों ने मिठाई, और राशन वितरण किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर श्री गांधी को बधाई दी। 

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि नफरतों के बीच मोहब्बत की बात, भय के बीच निडर होने की बात, तार-तार होती राजनीतिक शुचिता के बीच मूल्यों की बात...
आसान नहीं होता विपरीत धाराओं के बीच खड़े होकर उनका रुख मोडऩा। लेकिन समझौतों से ऊपर की यही राजनीति आपको राहुल गांधी  बनाती है। जननेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं। राहुल गांधी ने भी रिट्वीट कर उन्हें धन्यवाद दिया। 

दूसरी तरफ, कांग्रेसजनों ने उनके जन्मदिन पर गरीबों को राशन वितरण किया, और मिठाई बांटी है। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व छत्तीसगढ़ सरकार में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर लोगों के बीच पेड़ वितरण कर कोरोना काल में आई ऑक्सीजन की कमी को प्राकृतिक रूप से बनाये रखने पेड़ लगा कर आज के दिन को उन्हें समर्पित कर रहे हैं, जो सप्ताह भर चलेगा और 51 हजार पेड़ लोगों के घरों व पूरे क्षेत्र में लगाया जाएगा। विकास उपाध्याय खुद लोगों को लगाए गए स्टाल में मौजूद होकर पेड़ वितरित कर रहे हैं। विभिन्न किस्म के पेड़ प्राप्त कर आम जनता भी खासे उत्साहित हैं, और सभी जगह भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति देखी जा रही है।

विकास उपाध्याय आज सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पश्चिम विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को पौधों का वितरण करना शुरू कर दिया है। इनमें प्रमुख स्थानों में श्री दुर्गा माता मंदिर, अशोक नगर गुढिय़ारी, श्री साईं मंदिर,गोल चौक, डीडी नगर, श्री गणेश मंदिर,अग्रसेन चौक, नगर निगम कॉलोनी, श्री दुर्गा मंदिर, शिवानन्द नगर खमतराई, हनुमान मंदिर, आमानाका चौक, हनुमान मंदिर,गोकुल नगर (रामनगर) गुढिय़ारी, रामजानकी मंदिर,कोटा, गुरुद्वारा के पास, हीरापुर, श्री शीतला माता मंदिर,टाटीबंध, हनुमान मंदिर,जीई रोड, रामकुंड सहित अन्य स्थान सम्मिलित है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news