गरियाबंद

झूठा वादा कर कांग्रेस ने जनता को धोखा दिया-भाजपा
19-Jun-2021 7:12 PM
झूठा वादा कर कांग्रेस ने जनता को धोखा दिया-भाजपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबन्द, 19 जून।
भाजपा के प्रदेश स्तरीय आह्वान पर जिला अध्यक्ष अंजू नायक के नेतृत्व में गरियाबंद वार्ड चार शक्ति केंद्र में घर-घर पहुँच आम जनता से मिले और चुनावी वादों के संबंध में नागरिकों से पूछकर उन्हें याद दिलाया कि जनता से झूठा वादा करके कांग्रेस ने जनता को धोखा दिया है। 

कार्यकर्ताओं ने जनता को याद दिलाया कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में महिलाओं से वादा किया था कि राज्य में पूर्ण शराबबंदी करेंगे पर अब तो घर पहुंचा कर शराब परोस रहे हैं। इसी तरह महिला स्व सहायता समूहों के कर्ज माफी के वादे पर अब तक कर्ज माफी नही किया गया है जिस पर महिला नागरिकों ने भाजपा कार्यकर्ताओं का समर्थन किया। 

इस दौरान जिला महिला मोर्चा के कार्यक्रम प्रभारी जिला महामंत्री बिंदु सिन्हा, जिला मंत्री मिलेश्वरी साहू, पूर्व एल्डरमेन रेणुका साहू, राजिम मंडल अध्यक्ष अनिता यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवकी साहू, मंडल मंत्री तनु साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष खिऱमनी हरपाल, मंडल महामंत्री सीमा जांगड़े,  मंडल उपाध्यक्ष पुनिता साहू, उपाध्यक्ष सुनीता झारिया, गुलेश्वरी ठाकुर, सरला उइके, जमुना गजबिया सीमा, रोमा दान, शशि पाटिल, रचना प्रेम बाई, बुथ अध्यक्ष विनोद नेताम सहित महिला मोर्चा के सदस्यगण उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news