बलरामपुर

ब्लॉक कांग्रेस कुसमी के पुन: उपाध्यक्ष बने विनोद
19-Jun-2021 7:50 PM
 ब्लॉक कांग्रेस कुसमी के पुन: उपाध्यक्ष बने विनोद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुसमी, 19 जून । जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर जिला अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी की अनुशंसा पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने ब्लॉक कुसमी की कार्यकारिणी सूची जारी कर दी है। जारी सूची में विनोद यादव को पुन: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी के उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।

इसके साथ ही सूची में कुल 85 कांग्रेस कार्यकर्ता का नाम पदाधिकारी के रूप में शामिल हैं। कई पदाधिकारियों को पुन: कार्यकारिणी सूची में दायित्व बदलकर रखा गया है तथा नए चेहरे कई नए कार्यकर्ता को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की सूची में पदाधिकारी नियुक्त किया गया है, जिनमें उपाध्यक्ष विनोद यादव, मोहम्मद सेराजुल, किशुन राम, बालकृष्ण, कोषाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव, महामंत्री सनाउल्लाह अंसारी, सचिव एजुब कुजूर, सह सचिव जवाहिर लकड़ा, विक्रम गुप्ता, सदस्य नयनतारा, शोषण खेस, ललिता नगेसिया, सरस्वती बुनकर, अंजना नगेसिया, मधुरानी गुप्ता, पूनम दुबे, सुरेश नाग, श्रवण नाग, मुनेश्वर राम, रामधनी यादव, शिवचरण नगेसिया, मोहम्मद हामिद, अर्जुन राम, रामपति राम के नाम शामिल हैं। प्रवक्ता पंकज दुबे तथा सोशल मीडिया प्रभारी मोहम्मद राशिद को बनाया गया हैं।

प्रकोष्ठ अध्यक्ष की सूची में अपिव प्रकोष्ठ श्रवण गुप्ता, महिला प्रकोष्ठ रीना गुप्ता, सेवादल प्रकोष्ठ मो मनवर सोनू, अजजा प्रकोष्ठ विनोद राम, अजा प्रकोष्ठ लव कुमार सोनवानी, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन राजेश एक्का, किसान प्रकोष्ठ राम लाल यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सैफ अली, असंगठित कांग्रेस मजदूर संघ खसरू राम, खेल-कूद प्रकोष्ठ बालेश्वर राम के नाम शामिल हैं. इसके अलावा जिला प्रतिनिधियों व विशेष आमंत्रित सदस्यों की लंबी नाम सूची में शामिल हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news