धमतरी

महंगाई के विरोध में कांग्रेस का सांकेतिक चक्काजाम
19-Jun-2021 11:01 PM
महंगाई के विरोध में कांग्रेस का सांकेतिक चक्काजाम

धमतरी, 19 जून। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार जिला कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के द्वारा केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में पेट्रोलियम उत्पादों सहित आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में कल सांकेतिक चक्काजाम सिहावा चौक धमतरी किया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, महापौर विजय देवांगन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ईश्वर देवांगन ,आकाश गोलछा,देवेंद्र अजमानी, हरविंदर छाबड़ा, आनंद पवार, मनजीत छाबड़ा, अरुण चौधरी, सूर्य प्रभा चेटियार,महिला ब्लॉक अध्यक्ष कनक शाह, वीना देवांगन, कृष्णा मरकाम,  राजा देवांगन, उदित उदित नारायण साहू राकेश मौर्या योगेश शर्मा रितेश पवार,एल्डरमेन लखन पटेल, देवेंद्र जैन,अरुण चौधरी, पार्षद सोमेश मेश्राम, गुड्डा पेन्द्रिया, जावेद खत्री, सद्दाम रजा, गामेश्वरी कामड़े आदि उपस्थित रहे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news