राजनांदगांव

महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस ने छुरिया में किया प्रदर्शन
19-Jun-2021 11:21 PM
महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस ने छुरिया में किया प्रदर्शन

छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
राजनांदगांव, 19 जून।
पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि तथा बढ़ती महंगाई के विरोध में शुक्रवार को खुज्जी विधायक छन्नी साहू के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरिया द्वारा चिचोला-महाराष्ट्र राजमार्ग में सांकेतिक चक्काजाम किया गया। 

प्रदर्शन के दौरान खुज्जी विधायक छन्नी साहू समेत पूर्व विधायक प्रकाश यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी सिन्हा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रामछत्री चंद्रवंशी, जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू,  जिला आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष  लादूराम तुमरेकी, जनपद सदस्य विपिन यादव, राहुल तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रितेश जैन, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रिका वर्मा, पार्षद राधेश्याम ठाकुर, जिला सचिव प्रकाश शर्मा, सरपंच संघ अध्यक्ष धर्मेन्द्र साहू, संजीव गुप्ता, संयुक्त महामंत्री तरुण सिन्हा, मोहसिन खान, आमिर खान, शोएब अहमद, सोनू खान, ऋषि हिरवानी, भीखम देवांगन, प्यारेलाल मंडावी, बालमुकुंद कुंजाम, पूरणदास साहू, विजय साहू, घनश्याम भास्कर, उमेश साहू, लेखचंद वर्मा, विनोद यादव, मनोज सिन्हा, सहसचिव सूरज साहू, जनपद सदस्य कन्हैया कोले, राजू सिन्हा, बिट्टू भाटिया,  मेमन, कुरैशी, चंद्रिका साहू,  लक्ष्मी यादव, ईश्वरीबाई, सुनील लारोकर, अनिल बाघमारे,शकील मेमन, विजय साहू, ललित साहू समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news