राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबागढ़ चौकी, 19 जून। बढती महंगाई के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने सांकेतिक चक्काजाम कर केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। अंबागढ़ चौकी राजनांदगांव स्टेट हाईवे में कांग्रेसियो ने पंद्रह मिनट चक्काजाम किया। इस दौरान इस रूट में यात्रा करने वाले यात्रियों को आवागमन बाधित होने से कुछ देर परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सांकेतिक चक्काजाम आंदोलन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की अगुवाई में संपन्न हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोपहर 12 बजे से चौकी राजनांदगांव मुख्य राजमार्ग पर 15 मिनट के लिए चक्काजाम किया।
इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने केन्द्र की मोदी सरकार एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में भाजपा के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सांकेतिक चक्काजाम आंदोलन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी की अगुवाई में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बिरेन्द्र मसिया, रफीक खान, रितेश मेश्राम, अशोक वर्मा, रामकिशन खंडेलवाल, रामेन्द्र गोआर्य, राजकुमार धुर्वे, पूनाराम पटेल, जसवंत साहू, देवनारायण नेताम, दिलीप चंद्रवंशी, उदय प्रकाश यादव, मुकेश शर्मा, डेरहा मेश्राम, बस्तर सलामे, छोटेलाल कटेंगा, गोपाल पाल, ललित मंडावी, कृपाशंकर नशीने, धर्मेन्द्र कोरे, रोहित कौशिक, जयराम गहिने, चंद्रप्रकाश दखने, सुकलाल निषाद, सलीम खान, विजय यादव, अनिश कुरैशी, दामोदर शर्मा, श्यामसुंदर लाटा, नंदकुमार कुंजाम, शमीमुद्दीन कुरैशी, छगन बंजारे, शंकर निषाद, जयलाल सिन्हा, अजय अग्रवाल, विनोद डेहरिया, राजेन्द्र मंडावी, फिरोज खान, हेमराय साहू, कन्हैया नेताम, हुमन चंद्रवंशी, बिहारी रावटे, मुन्ना परिहार, सुमन गांवरे, भैयाराम यादव, डेमन साहू, जीवराखन यादव, राजू परतेती, दीपू सोनी, रामू यादव, रजिया बेगम, रविंदर कौर अरोरा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।