राजनांदगांव
राजनांदगांव, 20 जून। भाजपा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को वृहद पैमाने पर सभी मंडलों में आयोजित करने जा रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव ने बताया कि 21 मार्च 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ को योग दिवस का प्रस्ताव दिया गया, जिस पर 90 दिन के अंतर में 21 जून 2016 को बहुमत से प्रस्ताव को पारित किया गया और यह अपने आप में कम समय में पारित प्रस्ताव एक कीर्तिमान बना चुका है।
श्री यादव ने कहा कि 190 देशों ने योग दिवस को समर्थन किया। जिसमें 40 मुस्लिम देश भी इसके पक्ष में खुलकर सामने आए। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा है और आज करोना संक्रमण काल में इसकी महत्ता और बढ़ जाती है।
भाजपा के महामंत्रीद्वय दिनेश गांधी एवं सचिन बघेल ने कहा कि योग से आदमी स्वस्थ रहता है और योग मनुष्य को दीर्घ जीवन प्रदान करता है, इसलिए भाजपा इसे मंडल स्तर पर आयोजित करेगी। जिसके लिए 20 मंडलों के प्रभारी की घोषणा की गई है। सभी मंडलों में योग कार्यक्रम आयोजित किए जाए।