बालोद
बालोद, 21 जून। आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जीवन को सफल और शरीर को स्वस्थ बनाने के लिए योगाभ्यास किया। योग शिक्षक रवि पांडे ने सभी को योग की जीवन में उपयोगिता सहित योग की व्यवहारिक बातों को बताते हुए उपस्थित जनों को योगाभ्यास करवाया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल के अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक आह्वान को पूरा विश्व आज के दिन को योग दिवस के रूप में मना रहा है, यह हम सब भारतीयों के लिए गौरव की बात है और आज हम सब कार्यकर्ता योगाभ्यास कर संकल्प लेते हैं कि इसे अपने जीवन के रोजमर्रा के कामों में से समय निकालकर योगा को आत्मसात करेंगे, जिससे हमारा जीवन और हमारा शरीर स्वस्थ होगा। योग दिवस पर भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार,शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर,वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर नाहटा,भाजपा नेता अमित चोपड़ा,पार्षद लेखन सेहीरो,सरोजिनी साहू,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तोमन साहू,शहर मंडल मंत्री कमल पम्पालिया,शहर मंडल कोषाध्यक्ष पंकज आहूजा, महिला मोर्चा अध्यक्ष हितेश्वरी कौशिक,किसान मोर्चा अध्यक्ष शशि साहू,पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष प्रीतम यादव,भाजपा नेता डोमेंद साहू,राकेश बाफना,गणेश साव,कल्याणी कौशिक,निर्मला यादव,कुमारी भाई ठाकुर,अनीता पांडरकर,चंद्रप्रभा गुप्ता,अतीक अहमद आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।