राजनांदगांव

नांदगांव पुलिस के मानचित्र में ठेलकाडीह नया थाना
23-Jun-2021 2:27 PM
नांदगांव पुलिस के मानचित्र में ठेलकाडीह नया थाना

दुर्ग रेंज आईजी सिन्हा के हाथों लोकार्पण, कलेक्टर-एसपी रहे मौजूद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 जून।
राजनांदगांव पुलिस के मानचित्र में ठेलकाडीह को नया थाना का दर्जा मिल गया है। बुधवार को दुर्ग रेंज आईजी विवेकानंद सिन्हा ने ठेलकाडीह थाना का लोकार्पण किया। उद्घाटन समारोह में कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, एसपी डी. श्रवण समेत एएसपी प्रज्ञा मेश्राम एवं अन्य आला अधिकारी मौजूद थे। अरसे से ठेलकाडीह को नया थाना का दर्जा दिए जाने की मांग उठती रही है। बताया जा रहा है कि नया थाना के प्रस्ताव पर लंबे समय से राज्य सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी थी। तकनीकी कारणों से थाना खोलने में देरी हो रही थी।

बताया जा रहा है कि राजनांदगांव और खैरागढ़ के मध्य स्थित ठेलकाडीह को थाना का दर्जा मिलने से पुलिस के कंधे से कार्यबोझ भी हल्का होगा। ठेलकाडीह क्षेत्र में सडक़ हादसों के होने से घुमका और मुढिया मोहारा पुलिस चौकी के साथ-साथ खैरागढ़ थाना स्टॉफ पर भार बढ़ता था। नया थाना के अस्तित्व में आने से ठेलकाडीह क्षेत्र के ग्रामीणों को जिला मुख्यालय और खैरागढ़ की दूरी तय करने से निजात मिली है। राजनांदगांव जिले में करीब 3 दर्जन थाने है।

बताया जाता है कि 57 गांव को ठेलकाडीह थाना के अधीन किया गया है। इस बीच आईजी सिन्हा ने विधिवत रूप से उद्घाटन के बाद थाना का लोकार्पण किया। मुढिय़ा मोहारा पुलिस चौकी के प्रभारी सतीश पुरिया को ठेलकाडीह का प्रभार सौंपा गया है। वहीं प्रधान आरक्षकों के साथ-साथ महिला आरक्षक और जवानों को ही पदस्थ किया गया है। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news