बालोद

विकास कार्यों का भूमिपूजन किया अनिला ने
23-Jun-2021 7:31 PM
 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया अनिला ने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 दल्लीराजहरा, 23 जून।
क्षेत्रीय विधायक एवं केबिनेट मंत्री अनिला भेडिय़ा के मुख्य आतिथ्य में नगरपालिका दल्लीराजहरा अंतर्गत विभिन्न वार्डों में 2 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
नगरपालिका परिसर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं केबिनेट मंत्री अनिला भेडिय़ा ने विधिवत पूजा अर्चना कर विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया तथा नगरपालिका द्वारा क्रय किये गए दो ट्रैक्टर की पूजा कर लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष शीबू नायर ने की, वहीं विशेष अतिथि के रूप मेें जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष बीरेश सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष संगीता नायर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मंत्री अनिला भोडिय़ा ने कहा कि प्रदेश मेंं कांग्रेस सरकार के बनते ही शहर से लेकर गांव-गांव तक विभिन्न विकास कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा हर वर्ग के प्रति विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नगरपालिका दल्लीराजहरा मेंं विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया है, जिसका लाभ यहां के लोगों को मिलेगा। आने वाले समय में यहां के वार्डों में और भी विकास कार्य किए जायेंगे, जिससे यहां के लोगों को भी मूलभूत सुविधाएं मुहैया हो सकेगा। 

इस दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी नारायण साहू, नगरपालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रतिराम कोसमा, रवि जायसवाल, पार्षद रोशन पटेल, यंगेश देवांगन, विजय लक्ष्मी, स्वप्निल तिवारी, विजयभान सिंह, जनक निषाद, चंद्रप्रकाश सिन्हा, एल्डरमैन प्रमोद तिवारी, ममता पांडेय, अप्पू महेन्द्रन, जगदीश श्रीवास, संतोष पांडेय, व्हीडी कुरैशी, रामू शर्मा, प्रदीप कुमार, अजय जैन, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रशांत बोकड़े सहित विभिन्न वार्ड के पार्षद, कांग्रेस कार्यकर्ता, विभिन्न समाज के सदस्य, व्यापारी बंधु, नगरपालिका के विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news