बालोद
दल्लीराजहरा, 23 जून। क्षेत्रीय विधायक एवं केबिनेट मंत्री अनिला भेडिय़ा के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर के नेतृत्व मेें कांग्रेस पदाधिकारियों ने पूर्व राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत राहुल गांधी के जन्मदिवस को जनसेवा दिवस के रूप मेंं मनाते हुए नगर के आरोग्य हास्पिटल मेें भर्ती मरीजों के लिए फल व बिस्किट प्रदान किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बांबेश्वर, प्रभारी महामंत्री एवं मंत्री मीडिया प्रभारी विवेक मसीह, नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष व जिला महामंत्री कांशीराम निषाद, जिला संयुक्त महामंत्री विजय जोगदंड, जिला सचिव के ईश्वर राव, ब्लॉक उपाध्यक्ष नितिन राम, ब्लॉक कोषाध्यक्ष नवीन कथुरिया, महामंत्री शकील खान, संयुक्त महामंत्री अर्जुन यादव, सचिव तरणजीत सिंह सहित कोरोना फ्रंटलाइन वारियर्स उपस्थित थे।