गरियाबंद

गरियाबंद जिला व्यवसायी प्रकोष्ठ सहसंयोजक बने प्रकाश रोहरा
28-Jun-2021 5:45 PM
गरियाबंद जिला व्यवसायी प्रकोष्ठ सहसंयोजक बने प्रकाश रोहरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबन्द, 28 जून। भारतीय जनता पार्टी के व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रदीप सिंह की अनुमति एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू  गरियाबंद के नेतृत्व में जिला संयोजक रोशन देवांगन द्वारा व्यवसायी  प्रकोष्ठ भाजपा गरियाबंद जिला  कार्यकारणी सदस्य घोषित किया गया है, जिसमें जिला सहसंयोजक प्रकाश रोहरा को  बनाया गया।

 इस मौके पर नवनियुक्त भाजपा व्यवसायी प्रकोष्ठ सह सहसंयोजक श्री रोहरा ने   प्रदेश व जिला पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए विश्वास दिलाते हुए कहा  कि पार्टी की ओर से जो जिम्मेदारी सौंपी गईहै, वे उसे पूरी लगन से निभाएंगे और पार्टी को आगे ले जाने का काम करेगे।

इस अवसर पर हरीश भाई ठक्कर,  जला ठक्कर,  विनय दसवानी , जुबेर मेमन,   सुरेश गुप्ता,  राकेश रोहरा  एवं मैनपुर देवभोग, छुरा से सुरेश सीतलानी, शंकर कुकरेजा,  अजय सचदेव,  रिंकू सचदेव,  मैनपुर से यूनुस भाई, अमलीपदर से विनय भाई, देवभोग से शारदा  अग्रवाल,   धवलपुर  से नरेश राजपूत , पांडुका से शंकर भाई राजिम से किशन अरोरा जिला के अनेक व्यापारियों ने बधाई दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news