गरियाबंद

सेवा दल कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है - राकेश तिवारी
28-Jun-2021 5:54 PM
सेवा दल कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है - राकेश तिवारी

राजिम, 28 जून। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, छत्तीसगढ़ कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकर के निर्देश एवं प्रथम पंचायत मंत्री एवं राजिम विधायक अमितेष शुक्ला के मार्गदर्शन में ग्राम चैतरा में कांग्रेस सेवादल की नीति अनुसार प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को ध्वज वंदन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। 

 कार्यक्रम के मुख्यअतिथि गरियाबंद जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष राकेश तिवारी थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सेवा दल कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है। कांग्रेस सेवादल के कार्य हमेशा से सराहनीय रहा है। कांग्रेस सेवादल सेवा, अनुशासन एवं त्याग की भावना से भरी है। ओमप्रकाश बंछोर ने सेवादल की कार्यप्रणाली को गांव तक प्रचार प्रसार करने की बात कही। नियाज अहमद खान ने कहा कि सेवादल के उद्देश्यों को जनमानस में बताने की आवश्यकता है। 

ध्वज रक्षण एवं संचालन  सेवादल जिलाध्यक्ष सुघरमल आड़े ने किया। आभार प्रदर्शन सरपंच ग्राम पंचायत चैतरा संजय कंडरा ने किया। इस अवसर पर जितेंद्र ठाकुर एल्डरमेन फिंगेश्वर, करीम खान फिंगेश्वर,  नियाज अहमद खान,  सुघरमल आड़े,फिंगेश्वर तेजेश यदु,  रमेन्द्र साहू, डिगेश सेन, संजय कंडरा, भीखम साहू, चोवाराम खुटे, देव नारायण साहू, सागर कंडरा, कुंजबिहारी साहू, वासुदेव यादव, केवल चंद खुटे,पन्ना खुटे, भगवानदास साहू, लाकेश दास, मानिकपुरी, नरोत्तम साहू, देवलाल साहू, दशरथ कंडरा, नेमीचंद साहू, टोमन खुटे, गुलशन साहू, रोमनाथ आदि उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news