बलरामपुर

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिंहदेव का किया भव्य स्वागत
28-Jun-2021 6:26 PM
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिंहदेव  का किया भव्य स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुसमी, 28 जून।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी द्वारा कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव का स्वागत गर्मजोशी से किया। वे जशपुर जिले के सोगडा आश्रम में बाबा के दर्शन के लिए परिवार के साथ जा रहे थे। उनके साथ सरगुजा राजकुमार जिला पंचायत सदस्य आदित्येश्वर व त्रिशला सिंहदेव साथ में थे। 

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष व जनपद उपाध्यक्ष हरीश द्वारा कुसमी में स्वास्थ्य विभाग की समस्याओं से जुड़े डिजिटल एक्सरे मशीन, ऑक्सीजन प्लान्ट, वेंटिलेटर सहित आईसीयू बेड की मांग की। महाराज सरगुजा ने मौके पर उपस्थित बीएमओ डॉ. अनुज टोप्पो एवं एसडीएम आरएस लाल से उपरोक्त जरूरी सुविधाओं के संबंध में चर्चा कर तत्काल प्रस्ताव भेजने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद अध्यक्ष हुमंत सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एल्डरमैन बहादुर राम, नगर पंचयात अध्यक्ष गोवर्धन राम, नगर पंचायत उपाध्यक्ष जावेद रहमनी, सैफ अली, सरवन गुप्ता, पंकज दुबे, छत्रपति प्रजापति, सनाउल्लाह अंसारी, ललित निकुंज, खलीलजी, बलेश्वर राम, विक्रम गुप्ता, राशिद आलम, वेदांत भारती, दीपक तिवारी, व कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।

युकां ने करकल्ली में किया स्वागत
युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी कैबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव का ग्राम करकली में आतिशबाजी कर फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। ग्रामवासियों द्वारा सामुदायिक भवन सहित विभिन्न मांग की जिस पर टी एस सिंहदेव ने उन्हें आश्वासन दिया। तत्पश्चात युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा जिला पंचायत सदस्य व सरगुजा महाराज आदित्येश्वर शरण सिंहदेव (आदि बाबा) का स्वागत किया गया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा जनहित हेतु मांग पत्र दिया गया जिसे जल्द से जल्द पूरा करने हुए आश्वासन दिया गया।

इस कार्यक्रम में युकां जिलाध्यक्ष मुजस्सम नजर, जिला सचिव अरुण गुप्ता, युकां प्रदेश सचिव पूर्णिमा सेमरिया, पार्षद वाहिद अली, युकां जिला महासचिव मुदस्सिर ईराकी, सचिव सदद्दाम खान, फरीद खान, मिथलेश गुप्ता, सलमान खान, इमरोज राज, सतवंत यादव, सतीश, नरेंद्र नाग, सरफराज, राजू, कलाम, शकील, मंसूर, असलम आदि उपस्थित रहे। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news