गरियाबंद
भाजपा किसान मोर्चा ने सुनी मन की बात
28-Jun-2021 8:47 PM
राजिम, 28 जून। प्रधानमंत्री का प्रति माह के अंतिम रविवार को 11 बजे से मन की बात का प्रसारण रेडियो एवं दूरदर्शन के विविध चैनलों पर प्रसारित होता है इस माह के भी अंतिम रविवार 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का प्रसारण हुआ। प्रसारण कार्यक्रम को फिंगेश्वर नगर के वार्ड क्रमांक 12 में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला स्थाई आमंत्रित सदस्य भाजपा किसान मोर्चा रामू राम साहू एवं जिला मंत्री भाजपा किसान मोर्चा मनीष हरित की उपस्थिति में भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले अनेकों किसानों एवं नागरिकों ने सुना।