गरियाबंद

परमेश्वर बने छग टीचर्स एसो. गरियाबंद के जिलाध्यक्ष
30-Jun-2021 6:13 PM
परमेश्वर बने छग टीचर्स एसो. गरियाबंद के जिलाध्यक्ष

गरियाबंद/राजिम, 30 जून।  छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला गरियाबंद की जिला कार्यकारिणी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा के निर्देशन में एवं प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, प्रदेश उपाध्यक्ष व रायपुर संभाग प्रभारी देवनाथ साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेंद्र पारिक, प्रदेश संगठन सचिव योगेश सिंह ठाकुर के पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुई। 

प्रदेश उपाध्यक्ष देवनाथ साहू ने बताया कि जिलाध्यक्ष आरिफ  मेमन के निधन के पश्चात जिलाध्यक्ष का पद रिक्त होने के कारण उक्त बैठक में जिलाध्यक्ष का चयन संघ के बायलॉज के अनुसार जिला प्रबंध कार्यकारिणी के द्वारा किया गया, जिसमें परमेश्वर निर्मलकर को निर्विरोध जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ साथ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को पूर्व कार्यकारिणी द्वारा एक सप्ताह के अंदर समस्त प्रभार सौपने निर्देशित एवं नवीन जिला कार्यकारिणी का विस्तार करने हेतु अधिकृत किया गया। 

इस अवसर पर प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान एवं प्रदेश उपाध्यक्ष देवनाथ साहू ने प्रांतीय गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। बैठक पश्चात उपस्थित प्रांतीय पदाधिकारियों ने दिवंगत आरिफ मेमन के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

बैठक में उपस्थित प्रांतीय पदाधिकारियों यशवंत बघेल, विनोद सिन्हा, पूरण लाल साहू, गिरिश शर्मा, धमतरी जिलाध्यक्ष डॉ. भूषण लाल चन्द्राकर, ध्रुव,  सन्तोष साहू, देवभोग लतिफखान,फिंगेश्वर हुलास साहू, मैनपुर गोविंद पटेल, छन्नूलाल सिन्हा, सुंदर कश्यप, सनत कुमार यादव, महेंद्र प्रधान,मुराली लाल साहू, जितेंद्र सोनवानी, घनश्याम देवांगन, घनश्याम दिवाकर, आशुतोष पात्र, दिनेश्वर साहू, केशव सेन, कमल ध्रुव, छगन सिंह दीवान, गिरधारी पटेल,आर के अग्रवाल, मोहम्मद एजाज मेमन, मुकेश कुमार ठाकुर,मोहम्मद आसिफ मेमन, धवलेश्वर बेहेरा, दिनेश निर्मलकर, मुकुंद कूटारे, सन्तोष पटेल, टीकम सिंह पटेल,शेख इमामुद्दीन, जशमीर कुरैशी, टिकेन्द्र यदु, भुवन यदु, अवनीश पात्र, नन्द कुमार रामटेके डगेश्वर कुमार ध्रुव,घनश्याम यादव, यशवंत नेताम, योगेंद्र कुमार साहू, यादराम साहू,भारत राम साहू, गोवर्धन यादव, सुरेश केला, होरीलाल साहू आदि ने नव निर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news