गरियाबंद

साहित्यकार संतोष को पर्यावरण मित्र सम्मान
30-Jun-2021 6:48 PM
साहित्यकार संतोष को  पर्यावरण मित्र सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 30 जून।
युवा कवि एवं साहित्यकार संतोष कुमार सोनकर मंडल को प्रदेश के सामाजिक सांस्कृतिक एवं साहित्यिक संस्था वक्ता मंच के द्वारा ऑनलाइन पर्यावरण मित्र सम्मान 2021 से नवाजा गया। 

उल्लेखनीय है कि संतोष कुमार सोनकर पिछले 5 वर्षों से अपने जन्मदिन या अन्य अवसर पर लगातार पौधे लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वृक्ष धरती का श्रृंगार है। उनके बिना मानव जीवन की कल्पना करना व्यर्थ है। आगे कहा कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं तथा उनकी संरक्षण एवं संवर्धन की भी जिम्मेदारी लें। जन्म संस्कार, नामकरण संस्कार, विवाह संस्कार, मृत्यु संस्कार आदि पर्व त्योहारों पर भी पौधारोपण करें। 

उनके सम्मानित होने पर जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू, सोसायटी अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के कोषाध्यक्ष विष्णु राम जांगड़े, भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक तुलाराम साहू, प्रयाग साहित्य समिति के अध्यक्ष टीकमचंद सेन, जिला रत्नांचल साहित्य परिषद के अध्यक्ष वीरेंद्र साहू, हिंदी साहित्य भारती के जिला अध्यक्ष मुन्नालाल देवदास, राजिम मानस शक्ति केंद्र के अध्यक्ष रामअवतार साहू, कोमल साहू, साहित्यकार एवं पर्यावरण प्रेमी तुकाराम कंसारी, युवा शायर जितेंद्र सुकुमार साहिर, वरिष्ठ मंच संचालक मनोज सेन, गोकुल सेन, कवि नूतन साहू, व्यंग्यकार संतोष सेन, लोक गायक दीपक श्रीवास, लोक कलाकार कमलेश कौशिक आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news