बलरामपुर

अमित साहू के जन्मदिवस पर भाजयुमो ने किया पौधरोपण
03-Jul-2021 6:47 PM
अमित साहू के जन्मदिवस पर भाजयुमो ने किया पौधरोपण

राजपुर, 3 जुलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के जन्मदिवस के अवसर पर मंडल राजपुर के ग्राम लडुआ में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शुभम सोनी के नेतृत्व में शासकीय हाई स्कूल लडुआ में वृक्षारोपण का कार्यकम किया गया। लडुआ हाई स्कूल परिसर में फलदार वृक्ष सहित कई अन्य प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

इस दौरान भाजयुमो मंडल महामंत्री प्रशांत सिंह राजपूत, आशीष सोनी, प्रशिक्षण प्रमुख दिलीप यादव, अमित गुप्ता, शमीम लकड़ा, सुलेन्द्र यादव, निर्मल एक्का, लक्ष्मण प्रसाद, शिसुपाल, प्रदीप बैक, दिलीप टोपो, प्रशिश एक्का, विलियम एक्का एवं नितेश टोप्पो सहित अन्य युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news