गरियाबंद
डोमार सिन्हा बने प्रांतीय उपाध्यक्ष
05-Jul-2021 5:34 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 5 जुलाई। छत्तीसगढ़ विद्यालयीन शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष संजय तिवारी ने बेलर फिंगेश्वर निवासी देवभोग विकास खंड में पदस्थ डोमार सिन्हा सहायक शिक्षक एलबी को प्रांत उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
साथ ही उन्हें धमतरी और गरियाबंद जिले का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। सिन्हा के प्रांतीय उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर प्रभात यादव, अरुण सोनी, नंद कुमार सिन्हा, ब्लॉक सेवक फिंगेश्वेर, राजेश शानींग, घनश्याम बघेल, अनीता ठाकुर, खेमीन साहू, गोप कुमार साहू, संजय सिन्हा, रामावतार यादव, मुनेश्वर धु्रव, रूपसिंह दीवान, आकाश दीप नाग, गोपाल यादव आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए संजय तिवारी प्रांताध्यक्ष का आभार माना है।