गरियाबंद

हस्ताक्षर अभियान चलाकर कांग्रेसियों ने किया महंगाई का विरोध
07-Jul-2021 5:20 PM
हस्ताक्षर अभियान चलाकर कांग्रेसियों ने किया महंगाई का विरोध

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 7 जुलाई।
बढ़ती पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर के मूल्य वृद्धि को लेकर ब्लॉक कांग्रेस ने जगह-जगह पेट्रोल टंकी के सामने आम जनता से हस्ताक्षर करवाकर केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। 

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर विधायक अमितेश शुक्ल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया और आने वाले 13 जुलाई को साइकिल यात्रा एवं 17 जुलाई को पदयात्रा करके महंगाई का विरोध किया जाना है। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा ताली, थाली, शंख, घंटी भी बजाया गया एवं युवा कार्यकर्ताओं ने हाथ में तख्ती और कांग्रेस पार्टी का झंडा लेकर केंद्र की भाजपा सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी किया। 

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सोनकर, एल्डरमेन ताराचंद मेघवानी, जिला उपाध्यक्ष डॉ. आनंद मतावले, जिला कोषाध्यक्ष रामकुमार गोस्वामी, जिला महामंत्री मनीष दुबे, पूर्व महामंत्री विकास तिवारी, सुनील तिवारी, जिला महिला उपाध्यक्ष पदमा दुबे, महिला प्रदेश महासचिव रौशनी गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष लालचंद मेघवानी, एल्डरमेन गिरीश राजानी, रामानंद साहू, पार्षद अरविंद यदु, विनोद सोनकर, महिला महासचिव प्रीति पांडे, शहर अध्यक्ष मनीषा शर्मा, गायत्री साहू, आरती पांडे, टिकम तारक, प्रभारी महामंत्री रामनरायण साहू, शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष विश्वजीत ठाकुर, शहर सेवादल अध्यक्ष रामकुमार साहू, समन्वयक राकेश मांडे, सरपंच सुंदर साहू, रामप्रकाश देवांगन, शत्रुघ्न सोनकर, एकांत सोनकर, राजू धीवर, टिकेश्वर साहू, खुमान साहू, सरिता यदु सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पेट्रोल पंप सामने खड़ा होकर प्रदर्शन किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news