गरियाबंद

पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
07-Jul-2021 5:49 PM
पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 7 जुलाई।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवापारा द्वारा बढ़ती महंगाई, पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम में हो रही निरंतर बढ़ोतरी के विरोध में नगर के छल्लानी पेट्रोल पंप के सामने धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने पंडाल लगाकर हाथों में तख्ती लेकर, थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने कंद्र सरकार के नाम एक पत्र लिखकर पेट्रोल पंप में जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। जिसमें बढ़े हुए पेट्रोलियम पदार्थ एवं आवश्यक सामग्री के दाम पर तत्काल रोक लगाने की मंाग की। कीमतों में हो रही बढ़ोतरी पर तत्काल रोक नहीं लगाने पर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ  कांग्रेसी देशव्यापी उग्र आंदोलन करेगी। 

विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से उपस्थित वरिष्ठ विधायक धनेन्द्र साहू ने कहा कि महंगाई और बढ़ते पेट्रोल डीजल के दाम पर केन्द्र सरकार का कोई अंकुश नहीं होने के कारण आम नागरिक और गरीब व्यक्ति इस परेशानी से त्रस्त है। बढ़ती कीमतों पर केन्द्र सरकार की लगाम नहीं है मंहगाई आसमान छू रही है। पेट्रोल डीजल मूल्यवृद्धि ने जनता की कमर तोड़ दी है। 

प्रदेश कंाग्रेस कमेटी महामंत्री राजेन्द्र साहू ने कहा कि कोरोना काल में लोग ऐसे ही आर्थिक स्थिति से जूझ रहे हैं ऐसे में सरकार को पेट्रोल डीजल सहित जरूरी सामानों की आपूर्ति कम रेट में करनी चाहिए लेकिन कोरोना काल में पेट्रोल डीजल में 20 रूपये बढ़ा दिया गया जो सरासर गलत है।

 पालिकाध्यक्ष धनराज मध्यानी ने कहा कि गैस टंकी में 10 रूपये भाव बढऩे पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी हाथों में चूडिय़ंा एवं गैस टंकी लेकर हल्ला बोलते हुए सडक़ पर उतरी थी। आज तो रेट ठीक दुगुना से भी अधिक हो गया है, तब स्मृति ईरानी क्यों चुप्पी साधे हुए हैं ? इसका जवाब जनता को दे। 

इस अवसर पर जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष उधो वर्मा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू, नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ शर्मा, नपा उपाध्यक्ष चतुर जगत, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष जीत सिंग, सभापति संध्या राव, चंद्रहास साहू उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस, अजय साहू, पार्षद मंगराज सोनकर, हेमंत साहनी, एल्डरमेन शाहिद रजा, रामा यादव, दीपाली राजपूत, विधायक प्रतिनिधि सहदेव कंसारी, ब्लाक कंाग्रेस उपाध्यक्ष निर्माण यादव, राजा चावला, राकेश सोनकर, रामकुमार शर्मा, फागु देवांगन, अर्जून साहू, विनोद कंडरा, रामरतन निषाद, अजय गाड़ा, अहमद रिजवी, मानसिंग ध्रुव, सुनील शर्मा, विक्रम कहार, सुरेश जगवानी, वीरेन्द्र राजपूत, अभिनव जैन, सुनील यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने किया। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news