कांकेर

पत्रकार प्रांजल झा का निधन
08-Jul-2021 8:36 PM
पत्रकार प्रांजल झा का निधन

कांकेर, 8 जुलाई। जिले के युवा पत्रकार प्रांजल झा का आज निधन हो गया। वे कांकेर जिले में ग्रैंड न्यूज़ के जिला संवाददाता थे। महज 27 साल की कम उम्र में पत्रकारिता जगत में उपलब्धि पाने वाले युवा पत्रकार के निधन से जिले व राज्य के पत्रकार जगत में शोक की लहर है।  ज्ञात हो कि 15 दिन पहले जिला मुख्यालय में वे एक सडक़ हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राजधानी के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आज उन्होंने राजधानी के अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी अंतिम यात्रा 9 जुलाई शुक्रवार को निवास स्थान उदय नगर कांकेर से मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news