बीजापुर

बूथ स्तर तक सरकार की खामियां गिनाएगी भाजपा
08-Jul-2021 9:01 PM
बूथ स्तर तक सरकार की खामियां गिनाएगी भाजपा

   कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए भाजपा नेता    

बीजापुर, 8 जुलाई। यहां भाजपा कार्यकर्ता आने वाले दिनों में बूथ स्तर तक जाकर राज्य सरकार की खामियां गिनाएंगे। साथ ही स्थानीय मुद्दों व सरकार की विफलता को लेकर सडक़ की लड़ाई लड़ेंगे।

 भाजपा कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने यहां पहुंचे भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, बस्तर संभाग प्रभारी शिवरतन शर्मा, बीजापुर जिला संगठन प्रभारी श्रीनिवास राव मद्दी, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, सहप्रभारी धनीराम बारसे, प्रदेश महामंत्री किरण देव व जगदलपुर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय पांडेय भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। भाजपा नेताओं ने यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए आने वाले दिनों में सरकार की खामियों को बूथ स्तर तक ले जाकर आमजनता के सामने लाने की बात कही। साथ ही स्थानीय मुद्दों को जनता के सामने लाकर मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने की बात कही।

भाजपा नेताओं ने मंडलों व बूथ स्तर पर अब तक किये गए कामों को खूब सराहा। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने कार्यकताओं को संबोधित करते कहा कि जिले में विषम परिस्थितियों के बावजूद जिस सजगता से कार्यकर्ता काम कर रहे हैं, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व से समय समय पर जो निर्देश मिलते है। उसका पालन करते हुए काम किया जा रहा है।

श्री मुदलियार ने आगे कहा कि कोविड में राज्य सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था में विफल रही। जिसे लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। उन्होंने कहा कि जिले में भाजपा संगठन द्वारा लगातार टीकाकरण को लेकर लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। करीब दो घण्टे चली कार्यसमिति की बैठक में जिले के चारों ब्लाकों से भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता आये हुए थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news