कांकेर

कुएं में गिरी गाय को मशक्कत से निकाला
10-Jul-2021 9:05 PM
कुएं में गिरी गाय को  मशक्कत से निकाला

कांकेर, 10 जुलाई। बीती रात 30 फीट गहरे कुएं में गिरी एक गाय को हौसला एक प्रयास संगठन के कार्यकर्ताओं के लगातार प्रयास से बाहर निकाल लिया गया।

आवारा मव्शियों को दुर्घटनाओं से बचाने जहां रोका-छेका अभियान चलाया जा रहा है इसके बावजूद कांकेर और आसपास में मवेशी नियंत्रण में नजर नहीं आ रहे हैं। गायों के सडक़ों पर दुर्घटनाएं होना आम बात हो गई है। बीती रात में  एक गाय  30 फीट गहरे कुएं में गिर गई। इसे एक सामाजिक संस्था के कार्यकर्ताओं ने लगातार रेस्क्यू बाहर निकालने का प्रयास  किया। रस्सी से उसे खींचकर निकालना मुश्किल हुआ तो एक जेसीबी मंगाई गई। गाय को जेसीबी में बांधने सामाजिक कार्यकर्ता खेमनारायण शर्मा रस्सी के सहारे 30 फीट गहरे कुएं में उतर यह सफल प्रयास किया। इस तरह वहां पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों के प्रयास से जेसीबी से गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news