दन्तेवाड़ा
पुलिस ने दुर्घटना जन्य मार्ग पर लगाए स्टॉपर
12-Jul-2021 8:21 PM
बचेली, 12 जुलाई। सडक़ पर रात्रि में किसी प्रकार संकेतक का न होना सडक़ हादसे का कारण बन जाते हैं। इसी को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, एसडीओपी देवांश राठौर के मार्गदर्शन में भांसी थाना प्रभारी अश्वनी सिंहा एवं स्टाफ द्वारा गमावाड़ा के दंतेवाड़ा बचेली मुख्य मार्ग में आम नागरिकों को सडक़ दुर्घटना से बचाव हेतु संभावित दुर्घटना जन्य क्षेत्रो में टायर का स्टॉपर लगाकर सफेट पेंट, रेडियम लगाई गई।
मुख्य मार्ग में स्ट्रीट लाईट नहीं होने से कई बार वाहन सडक़ हादसे का शिकार हो जाते हंै। दुर्घटना पर अंकुश लगाने भांसी पुलिस द्वारा यह कार्य किया जा रहा है, जिसे आम जनता ने सराहा।