बालोद

समस्याओं को ले भाजपा महिला मोर्चा और शहर मंडल का धरना प्रदर्शन 14 को
13-Jul-2021 6:03 PM
समस्याओं को ले भाजपा महिला मोर्चा और शहर मंडल का धरना प्रदर्शन 14 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 13 जुलाई।
जनता की समस्याओं को लेकर बालोद नगर पालिका के खिलाफ भाजपा शहर मंडल व उनकी महिला मोर्चा की टीम आंदोलन की शुरूवात बुधवार को धरना प्रदर्शन से करेगी। शहर के हृदय स्थल जयस्तंभ चौक में भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल अपनी महिला मोर्चा के साथ शहर में व्याप्त समस्याओं को लेकर जिनमें 15 सूत्रीय मांग रखी गई, इसको लेकर बुधवार को एक आंदोलन के रूप में उतर रही है।

शहर मंडल के अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने बताया कि आने वाले दिनों में इन मांगों को लेकर क्रमबद्ध तरीके से हम आंदोलन करेंगे। हम इसकी शुरुआत 14 जुलाई  धरना प्रदर्शन से कर रहे हैं। इसके बाद भी अगर इन 15 मांगों पर विचार कर कुछ उचित कदम नहीं उठाया गया, तो हम नगर पालिका के अध्यक्ष एवं प्रशासन को जगाने के लिए और जनता के हित में काम करने के लिए प्रदर्शन करेंगे।

भाजपा शहर मंडल के मंत्री कमल पनपालिया ने बताया कि बालोद में साफ पानी की समस्या हो, प्रधानमंत्री आवास में राज्य के पैसे देने का मामला हो, चाहे बाजार के विस्थापन की मामला हो, ऐसे अनेक मामले को लेकर हम कल आंदोलन कर रहे हैं और नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने जो कांग्रेस सरकार के दम पर जो बातें की थी कि मैं इस्तीफा दे दूंगा। हम उन्हें याद दिला रहे हैं कि आज आपको बैठे 7 साल हो गए और कांग्रेस की सरकार को बैठे आज लगभग 3 साल हो गए, आपने इस शहर की जो दुर्दशा की है, अब आप पद में रहने के काबिल नहीं है।

महिला मोर्चा की अध्यक्ष हितेश्वरी कौशिक ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ-साथ भाजपा शहर मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं को जनता के हित में खड़े रहने के लिए और उस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता देने की अपील की है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news