कोरिया

संगठन की मजबूती पर जोर, भाजपा चिरमिरी मंडल के प्रभारी राणा ने ली पदाधिकारियों की बैठक
14-Jul-2021 6:51 PM
संगठन की मजबूती पर जोर, भाजपा चिरमिरी मंडल  के प्रभारी राणा ने ली पदाधिकारियों की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
चिरमिरी, 14 जुलाई।
भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र सिंह राणा चिरमिरी मंडल के  प्रभारी के रूप में नियुक्ति पश्चात अपने प्रथम प्रवास के दरमियान भाजपा के सभी प्रकोष्ठ, मोर्चा व अन्य शाखाओं के साथ पदाधिकारियों एवं जिले के पदाधिकारियों के साथ संगठन की मजबूती के इरादे से अहम बैठक ली । 

गौरतलब है कि श्री राणा का विगत कार्यकाल बेहद ही प्रशंसनीय एवं सराहनीय रहा है। संगठन ने इस बाबत उन्हें पुन: उनके अच्छे कार्यकाल को देखते हुए चिरमिरी मंडल के प्रभारी के रूप में नियुक्त किया है। 

बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंकुर जैन, भाजपा किसान मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष आशीष मजूमदार,  जिला मीडिया प्रभारी सहकारी प्रकोष्ठ कोरिया जिला के मीडिया प्रभारी उज्जवल चक्रवर्ती, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य प्रदीप सलूजा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष समाउद्दीन सिद्दीकी, भारतीय जनता किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री गोमती द्विवेदी व नगर पालिक निगम चिरमिरी के पूर्व महापौर एवं जिला महामंत्री भाजपा के डमरु बेहरा के साथ कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे चिरमिरी मंडल के अध्यक्ष रघुनंदन यादव एवं मंडल के महामंत्री व उनके सभी पदाधिकारी के साथ पूर्व सभापति कीर्ति बासो, वर्तमान नेता प्रतिपक्ष संतोष सिंह, वरिष्ठ सदस्य उपेंद्र सिंह व अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में भाजपा जिला कोरिया के अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन से प्रदेशाध्यक्ष भाजपा के निर्देशानुसार भाजपा के सभी विभागों के पदाधिकारियों के साथ पार्टी के संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से एवं सभी के शिकायत और सुझाव सुनने के पश्चात एक मजबूत ठोस रूपरेखा तैयार कर आगामी विधानसभा के चुनावों के मद्देनजर सभी के साथ विचार विमर्श कर एक महत्वपूर्ण एवं आवश्यक बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की गई। जिसमें महिला मोर्चा के भी सभी पदाधिकारी एवं अल्पसंख्यक मोर्चा एवं भाजपा के अन्य सभी शाखाओं के प्रमुखों को एकत्रित कर के सभी पदाधिकारी संयुक्त रुप से सफलतापूर्वक रूपरेखा तैयार की गई एवं पार्टी को सुदृढ़ एवं जीवंत अवस्था में पुन: महत्वपूर्ण स्थान दिलाने के उद्देश्य से सर्व सहमति से बैठक एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। 

बैठक के बाद भाजपा चिरिमिरी मंडल के प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा ने भाजपा से जुड़े प्रमुख पदाधिकारियों से उनके परिवार के संग कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर एवं सामान्य शिष्टाचार मुलाकात के लिए उनके निजी आवास पर गए और चर्चा किए जिसमें मनोज जैन पूर्व भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री भाई सौरभ जैन के निजी आवास पर यह महत्वपूर्ण बैठक कर आगामी रणनीति तय की गई। भाजपा से जुड़े हुए अल्पसंख्यक मोर्चा के सक्रिय सदस्य मेहताब खान के छोटा बाजार स्थित निवास में जाकर हाल में उनके मामी के निधन पर शोक व्यक्त किया एवं संबंधित परिवार को इस दुख की घड़ी में मजबूती से हर प्रकार के सहयोग देने की बात कहीं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news