दन्तेवाड़ा

मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर, 3 बंदूक व विस्फोटक बरामद
15-Jul-2021 9:18 PM
 मुठभेड़ में 3 नक्सली ढेर, 3 बंदूक व विस्फोटक बरामद

दंतेवाड़ा, 15 जुलाई। दंतेवाड़ा में पुलिस और नक्सलियों के मध्य मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस थाना फरसपाल अंतर्गत ढोलकल की पहाडिय़ों व घने जंगलों के समीप जिला आरक्षी बल और नक्सलियों के मध्य गुरुवार शाम को मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल की तलाशी ली गई, जिसमें तीन नक्सलियों के शव बरामद किए गये। पुलिस को घटनास्थल से  विस्फोटक सामग्री मिली है। इनमें तीन देशी बंदूक, 3 किलो का आईईडी और पांच पि_ू प्रमुख रूप से शामिल हंै।

पुलिस द्वारा इनकी प्रारंभिक तौर पर शिनाख्त कराई गई। इनमें मिलिशिया प्लाटून कमांडर बिरजू केकाम प्रमुख है। उक्त नक्सली बेचापाल गांव का निवासी था। बिरजू विभिन्न नक्सली वारदातों में भागीदार था। इसके चलते राज्य शासन द्वारा इस पर 1 लाख रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

इसी कड़ी में आरपीसी उपाध्यक्ष जग्गू केकाम का शव भी बरामद किया गया। उक्त नक्सली तमोडी़ का निवासी था। इसकी गिरफ्तारी पर 1 लाख रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।मिलिशिया प्लाटून सदस्य अजय ओयामी का शव भी बरामद किया गया है। अजय अरनपुर थाना अंतर्गत नीलावाया गांव का निवासी था।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के मुताबिक पुलिस को घटनास्थल से घातक विस्फोटक सामग्री मिली है। इनमें तीन देसी बंदूक, 3 किलो का आईईडी और पांच पि_ू प्रमुख रूप से शामिल हंै।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news