दुर्ग

भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नितेश साहू का जोशीला स्वागत
16-Jul-2021 6:07 PM
भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नितेश साहू का जोशीला स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 जुलाई।
भारतीय जनता युवा मोर्चा दुर्ग के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नितेश साहू का प्रवास कार्यक्रम के चौथे चरण में आज दुर्ग शहर के गंजपारा सदर मंडल व कसारीडीह बोरसी मंडल में उनके प्रथम आगमन पर मंडल पदाधिकारीगणों एवं युवा मोर्चा द्वारा ढोल बाजे व पटाखे फोडक़र भव्य स्वागत व अभिनंदन किया। साथ ही क्षेत्र के व्यापारियों ने भी स्वागत किया। तत्पश्चात परिचयात्मक बैठक हुई। नितेश साहू ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की नाकामी को जन जन तक पहुंचाना है और जनता की समस्या को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ सडक़ की लड़ाई युवाओं को लडऩे की बात कही और पार्टी के साथ कंधा से कंधा मिला के चलने और नये युवाओं को पार्टी के विचार धारा से जोडऩे की अपील की।

गंजपारा सदर मंडल में प्रवास के दौरान मंडल भाजपा अध्यक्ष दीपक चोपड़ा, जिला उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, मंडल महामंत्री द्वय राहुल पंडित व संदीप जैन, पार्षद व मंडल कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सेन, मंडल उपाध्यक्ष द्वारिका साहू, प्रशांत जोशी व श्रीमती श्याम साव, मंडल मंत्री दीपक सिन्हा व ऋषि यादव, विक्रम प्रताप सिंह, चंद्रकांत साहू, कमल तिवारी, अब्दुल हमीद अंसारी, निरंजन दुबे, गणेश यादव, ईश्वर देवांगन, अनिल साहू व बड़ी संख्या में मंडल के युवा साथीगण उपस्थित थे।

कसारीडीह-बोरसी मंडल में प्रवास के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश समर्थ, जिला उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी कांतिलाल जैन, व्यवसायी प्रकोष्ठ जिला संयोजक विनायक नातू, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, मंडल महामंत्री पोषण साहू, मंडल महामंत्री व भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राकेश यादव, वरिष्ठ पार्षद श्रीमती गायत्री साहू, मंडल उपाध्यक्ष मनोज यादव सहित अन्य उपस्थित थे। प्रवास कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष नितेश साहू के साथ मुख्य रूप से जिला भाजयुमो मंत्री नितेश बाफना, गौरव शर्मा, पार्षद मनीष साहू, पीयूष मालवीय, चंद्रकांत साहू, राहुल पाटिल, बंटी देशमुख, दीपक सिन्हा, राहुल भट्ट शामिल थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news