गरियाबंद
भाजपा अजा मोर्चा ने मांगों को ले सौंपा ज्ञापन
16-Jul-2021 6:51 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 16 जुलाई। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने 16 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के आदेशानुसार 16 सूत्रीय मांगों को लेकर राजिम भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम अनुविभगीय अधिकारी राजिम जी.डी वाहिले को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य सदस्य चंद्रशेखर साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल महामंत्री प्रीतम बंजारे, ओमप्रकाश आडिल पार्षद नगर पंचायत राजिम, सांसद प्रतिनिधि एवं भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रिकेश साहू, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष मिलेश्वरी साहू, पूरण यादव, बिरेन्द्र साहू, चंद्रहास साहू, आशुतोष गुप्ता, लिकेश्वर साहू, दिलीप सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।