दुर्ग

भिलाई कैम्प 2 में मना श्यामा प्रसाद मुखर्जी का अवतरण दिवस
16-Jul-2021 7:42 PM
भिलाई कैम्प 2 में मना श्यामा प्रसाद मुखर्जी का अवतरण दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 16 जुलाई।
भारतीय जनता पार्टी कैम्प मंडल द्वारा जनसंघ के संस्थापक, एक विधान एक प्रधान एक संविधान का नारा देने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का अवतरण दिवस कैम्प 2 युग निर्माण स्कूल में मनाया गया।

सर्वप्रथम उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण करते हुए कैम्प मंडल प्रभारी पुरषोत्तम देवांगन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डी भारती, मंडल अध्यक्ष अनिल सोनी, महामंत्री सोहनलाल देवांगन, विकास भगत ने दीप प्रज्वलित किया। स्कूल परिसर, सुभाष चौक, तीनदर्शन मंदिर में वृक्षारोपण भी किया गया और सभी नवनियुक्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता द्वारा अपना परिचय दिया गया। 

मंडल अध्यक्ष अनिल सोनी के द्वारा मुखर्जीजी की जीवनी पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। डी भारती ने धारा 370 का विस्तृत वर्णन किया। जिला उपाध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन द्वारा उनके राष्ट्र्वादी भावना आपातकाल का विरोध और उनके त्याग तपस्या और बलिदान की भावना का वर्णन किया गया। 

कार्यक्रम का संचालन विकास भगत व आभार प्रदर्शन सोहनलाल देवांगन ने किया। कार्यक्रम में राजकुमार जायसवाल, लक्ष्मी साहू, शान्ता बाई जंघेल, इंदु कौर, संजय जायसवाल, अम्बिका, गोविंदा सोनी, रोहित यादव, नंद कुमार देवांगन, लतेल यादव, विनोद चेलक, भोला साहू, ब्रिजेश जायसवाल, अब्दुल नाशिर, बैजनाथ झा, लीलापति पांडेय, संजय साहू, धनंजय सिंह, संजय श्रीवास्तव, सिकंदर प्रसाद, रामकृष्ण सोनी, अतुल चक्रवर्ती, अशोक साव उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news