बालोद

केंद्र से खाद व वैक्सीन की आपूर्ति पर्याप्त नहीं, इसलिए कमी- केशव
17-Jul-2021 5:48 PM
केंद्र से खाद व वैक्सीन की आपूर्ति पर्याप्त नहीं, इसलिए कमी- केशव

बेवजह हल्ला कर रहे हैं भाजपाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 17 जुलाई।
जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं पूर्व उपाध्यक्ष जिला सरपंच संघ बालोद केशव शर्मा ने महिला समूहों से चर्चा करते हुए मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया। 
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में कई लोगों के रोजगार, व्यवसाय छिन गए। लोग अपने परिवार का भरण पोषण नहीं कर पा रहे हंै। ऐसे हालात में पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस, खाद्य तेल की कीमत बढ़ाकर मोदी सरकार जनता के ऊपर दोहरी मार दे रही है, जो असहनीय है। केंद्र में मनमोहन सिंह की सरकार थी, तब इतनी महंगाई नहीं बढ़ी थी। उसके बाद भी भाजपा के लोग बेवजह हंगामा करते थे। केंद्र में भाजपा की सरकार महंगाई नियंत्रण करने में पूरी तरह असफल है। उसके बाद भी भाजपा के विधायक, सांसद, कार्यकर्ता मुंह तक नहीं खोल रहे हंै।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार गांव, गरीब, किसान स्व सहायता समूह सहित सभी वर्गों के लिए काम कर रही है। श्री बघेल की बढ़ती लोकप्रियता और प्रदेश में भाजपा का खिसकता जनाधार से भाजपा नेता बौखलाए गए हंै। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह मनगढं़़त व बेबुनियाद बयानबाजी कर प्रदेश की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि केंद्र सरकार को आम जनता से कोई सरोकार नहीं है। वे केवल पूंजीपतियों की जेब भरने में लगी है।

केंद्र सरकार से छत्तीसगढ़ को रासायनिक खाद, वैक्सीन तथा टैक्स की जो राशि मिलनी थी, उसे भी केंद्र सरकार नहीं दे कर कोरोनाकाल में छत्तीसगढ़ की जनता के साथ अन्याय कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के साथ किए जा रहे सौतेला व्यवहार का कांग्रेस  विरोध करती है। बढ़ती महंगाई के विरोध में आने वाले दिनों में विरोध का स्वर और मुखर होगा। कांग्रेस के कार्यकर्ता जनता की हित के लिये सडक़ की लड़ाई लड़ते रहेगी। सुरेगांव, भेड़ी(सु), भंडेरा, परसाडीह, केवटनवागांव, के समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news