दन्तेवाड़ा

रोका-छेका से फसलों की रक्षा, गौठान में करें गोबर खरीदी-कलेक्टर
17-Jul-2021 6:01 PM
   रोका-छेका से फसलों की रक्षा, गौठान में करें गोबर खरीदी-कलेक्टर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 17 जुलाई। कलेक्टर दीपक सोनी ने ग्राम गाटम गौठान में आयोजित रोका-छेका अभियान का निरीक्षण किया। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मास्क का वितरण व समाजिक दूरी का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर ने गौठान में उपस्थित सभी लोगों को रोका-छेका अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पूरे प्रदेश में फसलों को मवेशियों से बचाने के लिए रोका-छेका अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोका-छेका प्रदेश की पुरानी परंपरा है, जिसमें किसान बुआई के समय अपने फसल को मवेशियों से बचाने के लिए मवेशियों पर नियंत्रण करते है। इससे मवेशियों को गौठान लाकर यत्र-तत्र भटकने से रोका जाता है।

 श्री सोनी ने गौठान का निरीक्षण कर खाद निर्माण की जानकारी लेते हुए उन्होंने गोबर खरीदी कार्य प्रारम्भ करने को कहा। जिससे खाद निर्माण कार्य बाधित न हो। गौठान में महिला स्व-सहायता समूह के द्वारा वर्मी कंपोस्ट खाद के उत्पादन से महिलाओं एवं ग्रामवासियों को रोजगार मिल रहा है। इस योजना में पशुपालको और ग्रामीणों से 2 रूपये प्रति किलो की दर पर गोबर खरीदी की जा रही है। गोबर खरीदी से पशुपालकों को सीधा लाभ मिलने लगा है। खरीदे गये गोबर से महिला स्व-सहायता समूह द्वारा वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाया जाता है। किसानों को कम दाम पर उपलब्ध कराई जा रही है। इस योजना के माध्यम से किसानों और पशुपालको की आय मेंं वृद्धि के साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगा है। प्रतिदिन 160-162 पशु गौठान में आते हैं। ग्राम गाटम में अब तक 42,343 किलोग्राम गोबर की खरीदी व 29,220 किलोग्राम वर्मी कम्पोस्ट खाद तैयार किया गया है। गांवों के गौठानों में नेपियर घास लगाएं गए हैं, जिससे पशुओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था हो सके। ऐसे में नेपियर घास लगाकर पर्याप्त हरा चारा की पूर्ति कर सकते है। पशुओं के चारा के लिए समितियों को धनराशि प्रदान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्रामीणों के समक्ष बैठकर कर उनके परेशानियों के संबंध में चर्चा कर समाधान का प्रयास किया।  श्री सोनी द्वारा राइस मिल प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की बात कही गयी है जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी एवं अधिक से अधिक लोगों को रोजगार मिले। ग्राम गाटम में देवगुड़ी निर्माण करने व सामुदायिक संघ शेड निर्माण और वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कराया जाए। जिससे देवगुड़ी को खूबसूरत बनाने तथा सतरंगी सूत्र का पालन करने के निर्देश दिए। सुपोषण अभियान के तहत् सुपोषण केंद्रों को शुरू करने के निर्देश दिए। ग्राम में पानी व्यवस्था के सुधार में निर्देश दिए। ग्राम में हर व्यक्ति को छायादार, फलदार वृक्षारोपण करने को कहा और पौधरोपण से गांव का वातावरण शुद्ध, स्वच्छ व पर्यावरण का संरक्षण भी होगा। अंत में श्री सोनी ने छोटे-छोटे बच्चों और ग्रामीणों को टॉफी वितरण किया। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन, एसडीएम अबिनाश मिश्रा, नायब तहसीलदार विजय कोठारी सरपंच भीमा,  सचिव राम कुंजाम, एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news