कोण्डागांव

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित
17-Jul-2021 8:48 PM
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित

कोण्डागांव, 17 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी लगातार अपनी कार्यकारिणी का विस्तार कर रही है। इसी क्रम में कोण्डागांव के व्यापार प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। पार्टी आम लोगों तक पहुंचने के लिए यह प्रयास लगातार कर रही है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि केंद्र की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

 व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम प्रकाश टावरी, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा की अनुशंसा पर व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राज किशोर राठी द्वारा पदाधिकारीयों और जिला कार्यकारिणी की सूची जारी की गई।

नयी टीम में सह संयोजक महावीर शर्मा व मुकेश राणा, मीडिया प्रभारी खगेशवर साहू, सोशल मीडिया प्रभारी रिक्की मालू, प्रचार प्रसार मंत्री कामेश्वर साहू और कार्यालय मंत्री सुशील अग्रवाल को बनाया गया है।

वहीं जिला कार्यकारिणी में दीपक दीवान, संजय अरोरा, मयंक संचेती, विनेश सखूजा, महेश देवांगन, आशा दीवान, कोमल अरोरा, सुरेंद्र मिश्रा, रणवीर राजपूत, शीतल नेताम, त्रिपाल सिंह, जितेंद्र साहा, महेंद्र वैद्य, संतोष वैद्य, भकचंद जैन, प्रवीण देवांगन, राजेश डाबी, सुदर्शन साहू, राजेंद्र ठाकुर व रविंद्र नायक शामिल हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news