रायगढ़

बालसभा में दी कई जानकारी
18-Jul-2021 9:39 AM
बालसभा में दी कई जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
खरसिया, 17 जुलाई।
कल गणमान्य नागरिकों एवं संकुल क्षेत्र के शिक्षकों की उपस्थिति में मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर बाल सभा का  शुभारंभ हुआ। 

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों को,- शाखा प्रवेश आरटीई के तहत प्रवेश को जानकारी, आमाराइट प्रयोजना में शत प्रतिशत बच्चों की सहभागिता, कोरोना काल में उपलब्धि है के लिए आफलाइन कक्षाओं में संचालित सेतु पाठ्यक्रम की  जानकारी, पिछले सत्र में  पहली से 8वीं शत प्रतिशत  बच्चों को सूखाराशन से लाभान्वित कराने की जानकारी, गणवेश वितरण की जानकारी, पाठ्य पुस्तक वितरण 1 ली से 10वीं की जानकारी, संकुल क्षेत्र के असाझर प्रौढ महिला पुरुषों के लिए संचालित पढ़ता लिखना अभियान की जानकारी, ग्राम मदनपुर में संचालित कक्षा 1 से 8वीं तक अंग्रेजी माध्यम स्कूल एवं स्मार्ट क्लास की जानकारी दी गई। 

शासकीय उच्चतर मा. वि. में संचालित (अटल टिंकरिंग) लेब सुविधा लैब की उपलब्धि की जानकारी दी गई। पर्यावरण शिक्षा के अंतर्गत हायर सेकंडरी स्कूल प्रांगण में प्राचार्य के निर्देशन में 35 पौधे रोप कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news