सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उदयपुर, 18 जुलाई। सात दिन से लापता महिला की जोरन झरिया नाला के समीप सड़ी-गली संदिग्ध अवस्था में मिली लाश का पुलिस ने महज 12 घंटों के अंदर मामले का पटाक्षेप कर दिया।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी जो कि घर जाने की बात कर रही थी जिस पर दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा होने लगा और पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी दिया था।पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
उदयपुर पुलिस ने बताया कि मृतिका बीजो बाई पति राम सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बासेन 5 जुलाई को ग्राम खोटखोर्री नदी किनारे मछली मारने गई थी, उसका पति भी साथ में गया हुआ था। दो दिनों तक अस्थाई झोपड़ी बनाकर मछली मारने का काम पति पत्नी दोनों ने एक साथ किया। आठ जुलाई की रात को बीजो बाई पति को बिना बताए वहां से कहीं चली गई । शुरुआत में यह बात सामने आई थी कि उसका पति राम सिंह काफी खोजबीन किया परंतु पत्नी का कहीं पता नहीं चला।
16 जुलाई को परिजनों ने गांव वालों के साथ मिलकर महिला की तलाश शुरू की, खोजते-खोजते परोगिया जंगल जोरन झरिया नाला के पास बीजो बाई का शव सड़ी गली अवस्था में पाया गया। कपड़ा वगैरह देख कर मृतिका के पति ने इसका पहचान की। इसके बाद 16 जुलाई को ही देर शाम उदयपुर थाना में राम सिंह ने अपनी पत्नी की मौत की सूचना दी।
उदयपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। विवेचना के दौरान मृतिका के पति राम सिंह से लगातार पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि 08 जुलाई को पत्नी बिजो बाई घर जाने की जिद करने लगी। पति द्वारा दूसरे दिन जाने की बात बोलने पर बिजो बाई नाराज होकर गाली गलौज कर झगडा करने लगी। उस दौरान आरोपी राम सिंह ने गुस्से में आकर हाथ मुक्का से मारपीट कर गला दबाकर उसकी हत्या कर दिया। आरोपी पति को गिरफ्तार कर पुलिस ने रिमांड पर न्यायालय में पेश किया है।