सरगुजा

2023 की विस चुनाव को लेकर बनी रणनीति, कई विषयों पर चर्चा
19-Jul-2021 9:14 PM
2023 की विस चुनाव को लेकर बनी रणनीति, कई विषयों पर चर्चा

एनएसयूआई सरगुजा संभाग सोशल मीडिया की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 19 जुलाई। अम्बिकापुर होटल मयूरा में एनएसयूआई सरगुजा संभाग सोसल मीडिया की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में अगामी 2023 की विधानसभा चुनाव को लेकर कार्य करने की रणनीति बनाई गई, साथ ही साथ सोशल मीडिया से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। संगठन के द्वारा सोशल मीडया प्लेटफॉर्म के माध्यम से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही संगठन को मजबूत करने की रणनीति तैयार की गई ।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश के स्वास्थ्य और पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव, प्रदेश श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सफी अहमद, महापौर अम्बिकापुर अजय तिर्की,जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राकेश गुप्ता, जे पी श्रीवास्तव, दुतेंद्र मिश्रा, मो इस्लाम, ब्लॉक अध्यक्ष अम्बिकापुर हेमंत सिन्हा, ग्रामीण अध्यक्ष कांग्रेस बंटी शर्मा, जिला युवा कांग्रेस सरगुजा अध्यक्ष अजय सिंह के द्वारा मुख्य रूप से उपस्थित होकर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया गया।

बैठक एनएसयूआई छत्तीसगढ़ प्रभारी व कांग्रेस प्रवक्ता आर.पी.सिंह एवं एनएसयूआई सोसल मीडिया प्रदेश संयोजक शान सैफी के द्वारा ली गई। सरगुजा जिला अध्यक्ष हिमांशु जायसवाल के द्वारा मंच का संचालन किया गया।

इस अवसर पर सूरजपुर जिला अध्यक्ष जाकेश राजवाड़े, अभिषेक सिंह, अभिषेक सिंह, प्रदेश सचिव आतिफ़ रजा, जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता, हिमांशु अग्रवाल,निखिल गुप्ता,शुभम जायसवाल, कुनैन अंसारी,आकाश यादव,निहाल बंसल, दानिश,सौरभ सिंह , आकाश अग्रहरि, ज़ीशान, अभिषेक सोनी,गौतम गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, चंदन गुप्ता, प्रियम सिंह,वैभव पांडेय, अंकुर दास,राहुल किंडो, आदित्य विभु , परी सिंह,शरीक अली,आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news