सूरजपुर

भाजपा के नवीन भवन का भूमिपूजन 21
19-Jul-2021 9:19 PM
भाजपा के नवीन भवन  का भूमिपूजन 21

प्रदेशाध्यक्ष सहित कई दिग्गज होंगे शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर, 19 जुलाई। जिला भाजपा के नवीन भवन के भूमिपूजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। भाजपा सूरजपुर के नवीन जिला कार्यालय के भवन की आधरशिला 21 जुलाई को रखा जाना प्रस्तावित है। नगर के रिंग रोड स्थित सर्किट हाउस मार्ग में भाजपा के लिए आबंटित एक एकड़ भूमि पर भव्य तीन मंजिला कार्यालय भवन बनेगा।

कार्यालय के भूमिपूजन समारोह में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय , नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, केन्द्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, संगठन महामंत्री पवन साय,पूर्व अध्यक्ष वनौषधि बोर्ड रामप्रताप सिंह,संभागीय संगठन प्रभारी नारायण चंदेल, पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा,भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल,पूर्व विधायक रजनी त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता आर के शुक्ल, भीमसेन अग्रवाल,पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गोयल, रामकृपाल साहू सम्मिलित होंगे।

21 जुलाई को प्रात: 11 बजे प्रस्तावित स्थल पर अतिथियों की मौजूदगी में भूमिपूजन कार्यक्रम होगा। इसके बाद साधुराम सेवा कुंज में जिले भर से जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं को अतिथियों द्वारा संबोधित किया जाएगा।

 भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने जिले में निवासरत सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं एवं शुभचिन्तकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news