बालोद

भाजपा के मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री व प्रभारी की संयुक्त बैठक
19-Jul-2021 9:43 PM
भाजपा के मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री व प्रभारी की संयुक्त बैठक

अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री द्वय हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 19 जुलाई।
भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के सभी सातों मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री व प्रभारियों की बैठक 17 जुलाई को भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर नया रायपुर में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रसाद, प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री डी.पुरंदेश्वरी, सह प्रभारी नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल, भूपेंद्र सवन्नी, किरण देव की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई।

इस बैठक में सभी मोर्चा अध्यक्षो ने अपने-अपने मोर्चे के बारे में फीडबैक दिया। इसी कड़ी में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ खान ने भी पार्टी द्वारा दिये कार्यक्रमों की जानकारी दी और आगमी मिशन 2023 में छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बने,  इस पर अल्पसंख्यक मोर्चे की भूमिका पर पर जानकारी दी।

इस बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी डॉ. सलीम राज, प्रदेश अध्यक्ष आरिफ खान, महामंत्री द्वय शाहिद खान शकील अहमद सहित भाजपा के सभी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महामंत्री व प्रभारीगण उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news