बलौदा बाजार

कांग्रेस जिला संगठन का विस्तार
20-Jul-2021 7:36 PM
कांग्रेस जिला संगठन का विस्तार

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने की ब्लॉक प्रभारियों की घोषणा 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कसडोल, 20 जुलाई।
बलौदाबाजार जिला कांग्रेस कमेटी को गतिशील बनाने और सुचारू रूप से विस्तार कर सम्पादित करने ब्लॉक कांग्रेस प्रभारियों की घोषणा की गई है। उपरोक्त संदर्भ में जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर ने 19 जुलाई को जारी सूची में ब्लॉक प्रभारियों के नाम इस प्रकार हैं।

जिला प्रभारी महामंत्री, गोपी राम साहू को जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह ब्लॉक प्रभारियों में बलौदाबाजार शहर, मनीष चंद्राकर सुशील सबलानी, बलौदा बाजार ब्लॉक ग्रामीण कमल ठाकुर भानू वर्मा, भाटापारा शहर संतोष तिवारी विमल साहू, भाटापारा ग्रामीण अविनाश मिश्रा सुनीता यादव, पलारी ब्लॉक विक्रम पटेल देवीलाल बारवे, सुहेला ब्लॉक शैली भाटिया भरत वर्मा, सोनाखान ब्लॉक ऋत्विक मिश्रा अशोक यादव लवन ब्लॉक प्रभाकर मिश्रा चन्द्रकुमार साहू, ब्लॉक कसडोल, कु,लता जाटवर नलकुमार पटेल, सिमगा ब्लॉक अरुण यदु अशोक धु्रव, बिलाईगढ़, ताराचंद देवांगन दीपक साहू तथा सरसीवां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के लिए छत्रसाल साहू एवं विमल देवांगन को नियुक्त किया है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की आज सोमवार को जारी करते हुए जिलाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम प्रदेश महामंत्री (संगठन)चन्द्रशेखर शुक्ला एवं बलौदाबाजार जिला कांग्रेस कमेटी प्रभारी प्रेमचंद जायसी को पत्र प्रेषित कर दिया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news