सरगुजा

छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षक संघ जिला सरगुजा की कार्यकारिणी गठित
20-Jul-2021 8:07 PM
छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षक संघ जिला सरगुजा की कार्यकारिणी गठित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 20 जुलाई। छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ की बैठक 20 जुलाई को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई।

बैठक में सर्वप्रथम जिला सरगुजा कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष शौभिक दासगुप्ता, उपाध्यक्ष ब्रिजिट कुजूर, उपाध्यक्ष फ्रांसीसी कुजूर, उपाध्यक्ष विश्वास बेक, सचिव अवन्तिका सिंह, सह सचिव हरदीप तिग्गा, सह सचिव उमेश तिर्की, कोषाध्यक्ष अनुज एक्का और कार्यकारिणी सदस्य महिमा तिग्गा, मनबसिया लकड़ा, दिव्या माधुरी एक्का, निमन पझरारेन खाखा चुने गए। इस चुनाव के पर्यवेक्षक छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह व प्रदेश सह सचिव विवेक पाण्डेय थे।

संघ का मुख्य उद्देश्य शारीरिक शिक्षा को अनिवार्य सैद्धांतिक विषय के रूप शामिल करना, उसके साथ ही क्रमोन्नती, पदोन्नति, महंगाई भत्ता और अन्य मांगों के लेकर कार्ययोजना बनाया गया। इसके अलावा जिले में व्यायाम शिक्षकों के कार्यों व समस्याओं का निदान करना मुख्य उद्देश्य रखा गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news