गरियाबंद

मोटर साइकिल आग के हवाले कर मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
21-Jul-2021 6:09 PM
मोटर साइकिल आग के हवाले कर  मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

पेट्रोल-डीजल की बढ़ते दामों को लेकर शहर कांग्रेस की साइकिल रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबन्द/मैनपुर, 21 जुलाई।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर मंगलवार को शहर  कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकृष्ण धु्रव के नेतृत्व में आज मंगलवार को दोपहर 1 बजे तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में कांग्रेसियों ने जमकर धरना-प्रदर्शन किया। 

साइकिल रैली निकालकर पूरे मैनपुर नगर का भ्रमण कर बस स्टैण्ड पहुंची जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में मोटर साइकिल को आग लगाकर विरोध-प्रदर्शन करते हुए मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हालांकि मैनपुर पुलिस द्वारा तत्काल मोटर सायकल में पानी डालकर मोटर साइकिल में लगाई गई आग को बुझा दी गई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए मुख्य मार्ग से होते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचे जहां एक सभा का आयोजन किया गया।

आयोजित सभा को संबोधित करते हुए आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री जनक धु्रव ने कहा कि देश की जनता कोरोना के मार के साथ ही साथ पेट्रोल-डीजल रसोई गैस और दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुओं की कीमत व मंहगाई से बेहद परेशान हो गए हैं, केन्द्र सरकार के नरेन्द्र मोदी सरकार ने अच्छे दिन लाने का वायदा किया था, क्या यही अच्छे दिन है। श्री धु्रव ने कहा कि केन्द्र के नरेन्द्र मोदी सरकार सत्ता के नशे में देश की जनता को भूल गई है, किसान परेशान है, अधिकारी कर्मचारी त्रस्त है और आमजनता का महंगाई से जीवन दुभर हो गया है। 

इस  मौके पर उपस्थित गरियाबंद जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता नीरज ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि पेट्रोल- डीजल  के दाम रिकार्ड स्तर पर पहुंच गए हं। पहले पेट्रोल की कीमत 50-60 रूपये होने पर भाजपाई विरोध करने निकल पड़ते थे। अब विरोध करने वाले लोग कहंा है। श्री ठाकुर ने कहा कि भाषण देने से देश नहीं चलता, देश को चलाने के लिए अर्थव्यवस्था के अनुसार नितियां बनानी पड़ती है। आज पूरा देश अर्थशास्त्री पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल को याद कर रहा है। जब दुनिया में मंदी थी उस समय देश की अर्थव्यवस्था को ऊंचा उठाकर मनमोहन सिंह ने अपना लोहा मनवाया था। अब तो सिर्फ भाषणों में महंगाई कम करने वाली सरकार चल रही है। 

शहर कांग्रेस कमेटी मैनपुर के युवा अध्यक्ष रामकृष्ण धु्रव ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर आज मैनपुर में सायकल रैली निकाली गई है, केन्द्र सरकार के बढ़ती महंगाई के खिलाफ मोदी सरकार के गलत नितियों को लेकर कांग्रेस द्वारा गांव-गांव उग्र आंदोलन किया जायेगा, और लोगों को केन्द्र सरकार के गलत नितियों के बारे में कांग्रेस कार्यकर्ता बताएंगे। 

कार्यक्रम में केन्द्र सरकार के खिलाफ आयोजित धरना-प्रदर्शन में प्रमुख रूप से आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री जनक धु्रव, जिला पंचायत गरियाबंद के उपाध्यक्ष संजय नेताम, जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नीरज ठाकुर, शहर कांग्रेस कमेटी मैनपुर के अध्यक्ष रामकृष्ण धु्रव, ब्लॉक कांग्रेस मैनपुर के अध्यक्ष भोला जगत, युवा कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद मेमन, एन.एस.यू.आई विधानसभा अध्यक्ष प्रवीण बाम्बोडे, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री नेयाल सिंह नेताम, कमार विकास अभिकरण सदस्य पिलेश्वर सोरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news