सरगुजा

सर्व सेन नाई समाज के युवा प्रकोष्ठ का गठन
21-Jul-2021 8:00 PM
सर्व सेन नाई समाज के युवा प्रकोष्ठ का गठन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 21 जुलाई। छत्तीसगढ़ सर्व नाई सेन समाज के प्रांताध्यक्ष त्रिलोक चंद्र श्रीवास, युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष रोशन श्रीवास एवं संभागीय अध्यक्ष सरगुजा सर्व नाई सेन समाज के नरेंद्र ठाकुर के निर्देशानुसार तथा सरगुजा जिला सर्व नाई सेन समाज के जिला अध्यक्ष शपारसनाथ ठाकुर एवं प्रांत उपाध्यक्ष उमाकांत ठाकुर एवं प्रदेश संरक्षक बैजनाथ ठाकुर के मार्गदर्शन में सर्व सेन नाई समाज युवा प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष अविनाश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में सर्व नाई सेन समाज युवा प्रकोष्ठ का गठन किया गया।

सर्व सहमति से युवा प्रकोष्ठ सर्व नाई सेन समाज के जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर,सरगुजा जिला युवा उपाध्यक्ष सोमेश श्रीवास, युवा जिला सचिव मनोज ठाकुर,युवा जिला सह सचिव संतोष ठाकुर,जिला युवा मीडिया प्रभारी नीतिश ठाकुर,युवा जिला सह सचिव एवं कार्यालय प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर को मनोनीत किया गया।

इस कार्यक्रम में सरगुजा जिले के सर्व सेन नाई समाज के पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रह्लाद ठाकुर,  गणेश ठाकुर, रामलखन ठाकुर, जिला सचिव मनोज ठाकुर,  संतोष ठाकुर, नित्यानंद ठाकुर, सैलून संघ सरगुजा के जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर, जिला कार्यकरणी सदय श्री कृष्णा ठाकुर, मंटू ठाकुर, जिला कार्यकारिणी सदस्य जितेन्द्र ठाकुर,रामनंदन ठाकुर, अशोक ठाकुर, रामशरण ठाकुर एवं समाज के भारी संख्या में सदस्यगण उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news