जशपुर

जेल अभिरक्षा में रहे विचाराधीन बंदी की मौत, भाजपा नेता पहुंचे अस्पताल
21-Jul-2021 8:13 PM
जेल अभिरक्षा में रहे विचाराधीन बंदी की मौत, भाजपा नेता पहुंचे अस्पताल

   जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश    

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पत्थलगांव, 21 जुलाई। जेल अभिरक्षा में रहे विचाराधीन बंदी की मौत की खबर मिलते ही  भाजपा नेता अस्पताल पहुंचे। भाजपा नेताओं ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

इस संबंध में नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि जिला कलेक्टर महादेव कांवरे ने अनुराग सिंह की हुई मौत पर मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए है। जिसकी जांच एक महीने में आएगी। जेल में लगे सीसीटीवी के डीवीआर को जब्त कर लिया गया है। अनुराग सिंह की मौत का कारण मजिस्ट्रेट जांच से सामने आएगी।

 लोदाम के युवा अनुराग सिंह की जेल अभिरक्षा में मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि 2 दिन पहले ही अनुराग सिंह को छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब उन्हें गिरफ्तार कर लाया गया था तो उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक था। लेकिन ठीक एक दिन बाद ही जेल से जिला अस्पताल अनुराग सिंह को लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 मामले को लेकर जेल प्रबंधन पर अब हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। घटना की खबर मिलते ही भाजपा नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, कृष्ण कुमार राय, रायमुनि भगत सहित भाजयुमो कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनता जिला अस्पताल पहुंचकर घटना का विरोध किये। सभी का आरोप है कि अनुराग सिंह के साथ जेल में मारपीट की गई, इसके बाद गंभीर स्थिति होने पर अस्पताल लाया गया।

हालांकि कहना मुश्किल है कि मौत जेल में हुई है या अस्पताल आने के दौरान, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अस्पताल आने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच हो और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।

 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि किसी को भी जेल में रखने के बाद प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि उसे सुरक्षित रखे। जिस तरह अनुराग सिंह की मौत हुई है। उससे अनेक सवाल खड़े होते हंै और उन सवालों का जबाब सबके सामने आना बेहद जरूरी है। सभी बातों पर प्रशासन को पूरी गहराई से जांच कर सच्चाई सामने लाना होगा। अनुराग सिंह के शरीर पर चोट की बातें सामने आ रही है। जिसका पूरा सच पीएम जांच रिपोर्ट से पता चल पाएगा। अनुराग सिंह का पोस्टमार्टम हो चुका है। पीएम जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है। मंैने नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से इस मामले में बात की है। उन्होंने बताया कि मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिये जा चुके हंै।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news