कोण्डागांव

हर्षोल्लास के साथ मना ईद उल अजहा
21-Jul-2021 8:58 PM
 हर्षोल्लास के साथ मना ईद उल अजहा

कोण्डागांव, 21 जुलाई। बुधवार को हर्षोल्लास के साथ  ईद उल अजहा मनाया गया। ईदुल अजहा की नमाज जामा मस्जिद में अदा की गई। जामा मस्जिद के शाही इमाम मुहम्मद शमीम रजवी ने ईदुल अजहा की नमाज पढ़ाई, मस्जिद में सुबह 7 बजे कोविड नियमों का पालन करते हुए, नमाज अदा की गई।  ईद उल फितर यानी मीठी ईद के करीब 70 दिन के बाद ईद उल अजहा मनाई जाती है। बकरीद को ईद-उल-अजहा या ईद-उल-जुहा भी कहा जाता है। मुस्लिम समाज के अध्यक्ष मुहम्मद याशीन ने बताया कि आज बड़े ही हर्ष व खुशी के साथ ईदुल अजहा मनाया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news