राजनांदगांव

मोनू ने किया नांदगांव का प्रतिनिधित्व
22-Jul-2021 6:18 PM
मोनू ने किया नांदगांव का प्रतिनिधित्व

 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 22 जुलाई। भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति की प्रथम बैठक 20 जुलाई को रायपुर के कुशाभाउ ठाकरे परिसर में संपन्न हुई। बैठक में भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोनू बहादुर सिंह ने राजनांदगांव जिले का प्रतिनिधित्व किया।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश संगठन  महामंत्री पवन साय, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक रायपुर दक्षिण बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता विधायक कुरूद अजय चंद्राकर, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत, भाजयुमो प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंहदेव, सह प्रभारी ओपी चौधरी, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू, प्रदेश महामंत्रीद्वय रितेश गुप्ता, टिकेश्वर जैन सहित वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन व अनुभव प्राप्त हुआ।

संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई तथा आने वाले दिनों में भाजयुमो को जमीन स्तर पर कांग्रेस सरकार की कुनीतियों के खिलाफ  आवाज बुलंद करना है। इस बीच समस्त पदाधिकारियों से परिचय व संगठनात्मक परिचर्चा में राजनांदगांव जिले से भाजयुमो प्रदेश मंत्री कैलाश शर्मा, प्रदेश कन्याशक्ति संयोजिका मणिभास्कर गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आलोक श्रोती, प्रदेश  नरेंद्र हंसा, अनुराग चौरसिया, गोलू सूर्यवंशी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news