राजनांदगांव

कार्यों की समीक्षा
22-Jul-2021 7:58 PM
कार्यों की समीक्षा

राजनांदगांव, 22 जुलाई। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की फ्लैगशिप योजना नरवा, घुरवा, गरूवा, बाड़ी के लिए सभी संबंधित विभाग कृषि, उद्यानिकी, कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि महाविद्यालय, हथकरघा, मछली पालन एवं पशु पालन विभाग अपने दायित्वों का निर्वहन करें। गौठान में सभी विभागों की सहभागिता एवं सक्रियता दिखनी चाहिए। कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि महाविद्यालय किसानों को कृषि की वैज्ञानिक तरीकों से अवगत कराने मॉडल प्रस्तुत करें। सभी विभाग किसानों की आजीविका तथा उनकी आय बढ़ाने की गतिविधियों पर ध्यान केन्द्रित करें। उन्होंने कहा कि मुनगा पौष्टिक तत्वों से भरपूर है और इसके अन्य उत्पाद भी बनाए जा सकते हैं। मुनगा सभी  पोषण वाटिका में प्राथमिकता से लगाएंं। जिससे आंगनबाड़ी में बच्चों को सहज उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र एवं उद्यानिकी विभाग को सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं गौठानों में व्यापक पैमाने पर मुनगा लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि रागी, कोदो, कुटकी की फसल लगाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करें। उक्त बातें उन्होंने गौठान के लिए कृषि, उद्यानिकी, कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि महाविद्यालय, मछली पालन, पशुपालन एवं हथकरघा विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक में कही।

कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि सभी संबंधित विभाग किसानों के हित में कार्य करें और उन्हें जितना हो सके प्रशिक्षित करें और बताएं। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि फिल्ड में जाए और किसानों को नवीनतम तकनीकों की जानकारी देकर प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि महाविद्यालय शैक्षणिक संस्थान है और उनके द्वारा किफायती तकनीक का उपयोग करते हुए कृषि का अच्छा प्रदर्शन करने से किसान प्रोत्साहित होंगे।

इस अवसर उप संचालक कृषि जीएस धु्रर्वे, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. देवरस, सहायक संचालक उद्यानिकी राजेश शर्मा, सहायक संचालक कृषि टीकम ठाकुर, सहायक संचालक मत्स्य पालन गीतांजलि गजभिए, सहायक संचालक इंद्रराज, आत्मा योजना के राजू एवं कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि महाविद्यालय के अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news