राजनांदगांव
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने बंधाया ढांढस
22-Jul-2021 8:17 PM
राजनांदगांव, 22 जुलाई। भाजयुमो जिला मंत्री गोलू सूर्यवंशी की माता गोदावरी देवी सूर्यवंशी का गत् दिनों निधन हो गया था। पूर्व आरडीए अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश वक्ता संजय श्रीवास्तव अपने राजनांदगांव प्रवास के दौरान शोक संतप्त परिवार से मिलने जमातपारा स्थित निवास पहुंचे। श्री श्रीवास्तव ने स्व. गोदावरीदेवी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मृतात्मा की शांति के लिए कामना करते शोक परिवार को ढांढस बंधाया। इस अवसर पर बलविंदर सिंग भाटिया, दुर्गेश यादव, अनुराग चौरसिया, विवेक शर्मा, सहित अन्य लोग मौजूद थे।