बस्तर

खाद संकट को लेकर 26 को भाजपा करेगी विस स्तरीय धरना-प्रदर्शन
23-Jul-2021 5:10 PM
खाद संकट को लेकर 26 को भाजपा करेगी विस स्तरीय धरना-प्रदर्शन

किसानों की समस्याओं को उठाएगी भाजपा, तैयारी संबंधी बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
जगदलपुर, 23 जुलाई।
खाद की कमी व संकट से जूझ रहे प्रदेश के किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी आगामी 26 जुलाई को पूरे प्रदेश में विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेगी। भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले यह विशाल धरना प्रदर्शन राज्य के सभी 90 विधानसभा में एक साथ किया जाएगा। जिसकी तैयारियों के संबंध में आज भाजपा जिला कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक भी आहुत की गयी। जिसमें भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक ठाकुर भी शामिल थे।

बैठक को अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश कश्यप, प्रदेश महामंत्री किरणदेव, श्रीनिवास राव मद्दी,भाजपा जिलाअध्यक्ष रूप सिंह मंडावी, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री ठाकुर, श्रीनिवास मिश्रा आदि ने संबोधित किया। 

भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रदेश के किसानों को खाद की कमी से जूझना पड़ रहा है, एक ओर सोसायटी में खाद नहीं मिल रही है और दूसरी ओर खुले बाजाऱ मे खाद की ऊँचे दामों में बिक्री हो रही है। यह सब कांग्रेस सरकार की गलत नीति व नीयत की वजह से हो रहा है। किसानों की आवाज़ बन कर भारतीय जनता पार्टी ने धरना आंदोलन की रुपरेखा बनायी है। जिसमें भाजपा के समस्त मोर्चा, प्रकोष्ठ, मंडल व जिले के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में धरना की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गयी। बैठक का संचालन महामंत्री रामाश्रय सिंह व आभार प्रदर्शन जिला मंत्री नरसिंह राव ने किया।

जिसमें प्रमुख रूप से विद्याशरण तिवारी, लच्छूराम कश्यप, योगेन्द्र पांडे, वेदप्रकाश पांडे, रजनीश पाणिग्रही, मनीराम कश्यप, बाबुल राम नाग, निर्देश दीवान, रैतूराम बघेल, सीता नाग, सुरेश गुप्ता, संग्राम सिंह राणा, आलोक अवस्थी, अविनाश श्रीवास्तव, विनायक गोयल, बृजेश भदौरिया, अनूप जैन, महेश कश्यप, नवीन ठाकुर, राधेश्याम पन्द्रे, योगेश ठाकुर, मनोज पटेल, श्रीपाल जैन, श्रेयांश जैन, उदबोराम, के के द्विवेदी, सतीश सेठिया, रमेश सेठिया, जीतेन्द्र सेठिया, पुलकेश्वर पांडे, पुरूषोत्तम जोशी, सतीश बाजपेयी आदि सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news